ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने हेतु आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय की अभिनव पहल
गोरखपुर प्रसिद्ध ऐतिहासिक संत गोरखनाथ के नाम पर रखा गया है।गोरखपुर ग्राम पंचायत प्रखंड महाराज गंज जिला आजमगढ़ में स्थित है। यह भारत का एक आदर्श ग्राम पंचायत है जहां प्राथमिक शिक्षा, उच्च माध्यमिक शिक्षा तथा इंटर कॉलेज शिक्षा की सुविधाएं आसपास मौजूद है। छोटी सरयू नदी के किनारे स्थित यह ग्राम पंचायत प्राकृतिक जलापूर्ति से संपन्न है । इस ग्राम पंचायत का पूर्ण विद्युतीकरण हो चुका है। हर घर में शौचालय , वित्तीय सेवा हेतु आस पास बैंकों की उपलब्धता और सजग ग्राम पंचायत इस ग्राम पंचायत को भारत का आधुनिक ग्राम पंचायत बनाते हैं। आधुनिक रोजगार के साधनों की उपलब्धता के साथ ग्राम पंचायत की बहुत बड़ी आबादी कृषि रोजगार और पशुधन पर निर्भर करती है। सांस्कृतिक दृष्टि से गोरखपुर ग्राम पंचायत के लोग भारत के सभी क्षेत्रीय सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सवों को समारोह के तौर पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं।
दीग ग्राम पंचायत भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिले के ताखा ब्लॉक में स्थित है। यह कानपुर मंडल के अंतर्गत आता है। यह जिला मुख्यालय इटावा से पूर्व की ओर 30 किमी दूर है। ताखा से 6 कि.मी. प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 199 कि.मी. दूर है। इसका मुख्य डाक कार्यालय समथर है| केशोंपुर (2 किमी), बनी हरदु (2 किमी), पुंजा (4 किमी), समथर (4 किमी), हिदुपुर बैदपुर (4 किमी) दीग के नजदीकी ग्राम पंचायत हैं। दीग पश्चिम की ओर बसरेहर ब्लॉक, दक्षिण की ओर भरथना ब्लॉक, पूर्व की ओर एरवा कटरा ब्लॉक, उत्तर की ओर किशनी ब्लॉक से घिरा हुआ है। भरथना, इटावा, अछल्दा, सिकंदरपुर दीग के नजदीकी शहर हैं। यह स्थान इटावा जिले और औरैया जिले की सीमा पर है। इस स्थान की ओर पूर्व में औरैया जिला एरवा कटरा है। साथ ही यह दूसरे जिले मैनपुरी की सीमा में आता है। दीग में 16 सदस्यों की ग्राम पंचायत है जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान कौशल किशोर के अतिरिक्त 8 महिलाएं और 7 पुरुष हैं| प्राथमिक शिक्षा के लिए नजदीकी ग्राम पंचायत मसूद और जफरपुरा में प्राथमिक विद्यालय हैं| दीग में और भाऊपुर में मिडिल स्कूल हैं| ग्राम पंचायत से 4 किमी. खरगूपुर सरैया ग्राम पंचायत में इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज और चौधरी जसवन्त सिंह इण्टर कॉलेज सुतियानी ताखा में स्थित हैं| उच्च शिक्षा के लिए एसएस मेमोरियल महाविद्यालय, सुत्यानी मोड़ ताखा में है जहाँ से उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकती है|स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावल हैं, जहाँ इलाज कराया जा सकता है|यातायात के लिए निकटतम बस स्टॉप बरालोकपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 92, (7.2 किलोमीटर) पर स्थित है|अपनी आवश्यकता के सामान के लिए समथर 2 किमी, ऊसराहार 8 किमी, भरथना 18 किमी, बसरेहर 14 किमी, इटावा 28 किमी पर बाज़ार हैं|बैंक ऑफ इंडिया, चौपला, एसबीआई, सरसी नावर में हैं|एटीएम, एसबीआई, सरसई नावर, बैंक ऑफ इंडिया, चौपला में बैंक की सुविधाएँ हैं जो दीग ग्राम पंचायत के नजदीकी हैं|ग्राम पंचायत में जलापूर्ति आंशिक रूप से नल के पानी से होती है| ग्राम पंचायत में औसत बिजली अवधि प्रतिदिन 16-18 घंटे है| ग्राम पंचायत के हर घर में शौचालय की सुविधा है|ग्राम पंचायत में मुख्य रूप से गेहूं, धान, बाजरा, आलू, प्याज, लहसुन, मूंगफली, टमाटर की खेती की जाती है| पशुधन भैंस,भदावरी, गाय हैं|ग्राम पंचायत में प्रमुख त्योहार होली, दीपावली मनाए जाते है|पर्यटक स्थल सरसई नावर आर्द्रभूमि| ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या 3453 है, इसमें 1948 पुरुष जो कुल जनसंख्या का 56% है, 1505 महिलाएँ जो कुल जनसंख्या का 44% है|ग्राम पंचायत में साक्षरता दर65% है,साक्षर पुरुष 73% और साक्षर महिलाएं 55% हैं|
गवानी ग्राम पंचायत पौडी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल तहसील के पोखरा ब्लॉक में स्थित है| गवानी ग्राम पंचायत का भौगोलिक क्षेत्रफल 725.41 हेक्टेयर है| पंचायत की प्रधान रेखा देवी है|ग्राम पंचायत में शैक्षिक सुविधाओं में प्राथमिक विद्यालय: 3 (सरकारी), 2 (निजी) हैं| इंटरकॉलेज: सरकारी - 1, डिग्री कॉलेज: 1 निकटतम चौबट्टाखाल, निकटतम इंजीनियर कॉलेज-पौड़ी,निकटतम मेडिकल कॉलेज – श्रीनगर, निकटतम पॉलिटेक्निक संस्थान - सतपुली, निकटतम व्यावसायिक/आईटी संस्थान – पोखरा में हैं|स्वास्थ्य सुविधाओं में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-गवानी में है|बाज़ार गवानी, चौबट्टाखाल, में हैं|गवानी ग्राम पंचायत में मुख्यतः बाजरा या रागी (मंडुआ), जंगोरा, गेहूं, धान, मौसमी सब्जियां की खेती की जाती है|पंचायत में दीभा मंदिर, चोबट्टाखाल मंदिर हैं|पंचायत में गाय (नस्ल: देसी, जर्सी, साहीवाल), भैंस पशुओं को पला जाता है|स्थानीय त्यौहार होली, दीपावली मनाई जाती है|पंचायत की बुनियादी समस्याएं में देखें तो गाँव मे सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है| पंचायत में मल प्रवाह की कोई सुविधा नहीं है|ग्राम का कला-कार्य टोकरी बनाना है|ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या 1602 है जिसमे 753 पुरुष और 848 महिलायें हैं|कुल साक्षर जनसंख्या 1104 है जिसमें पुरुष साक्षर 609 और महिला साक्षर 495 हैं| कुल श्रमिक जनसंख्या 836 है जिसमें पुरुष श्रमिक 37 और महिला श्रमिक 465 हैं|